खाद लेने पहुंचे दिव्यांग किसान से मारपीट, तीन पर रिपोर्ट
लखीमपुरखीरी, अगस्त 22 -- गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। किसान सेवा समिति भदेड़ में यूरिया खाद लेने पहुंचे दिव्यांग किसान के साथ मारपीट जातिसूचक गाली गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पीड़ित ने आरोपियों पर खाद की बोरी से हमला करने का प्रयास करने और उसकी दिव्यांग साइकिल क्षतिग्रस्त करने का भी आरोप लगाया है।
घटना का विवरण ग्राम हमीदाबाद निवासी मिलकेश कुमार पुत्र छोटेलाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 18 अगस्त की शाम करीब पांच बजे वह किसान सेवा समिति भदेड़ में यूरिया खाद लेने गया था। उसने तीन बोरी खाद के लिए अंगूठा लगाया, जिसके बाद उसे रसीद भी दी गई। आरोप है कि गोदाम में मौजूद राजेश कुमार ने उसे केवल एक बोरी खाद देने की बात कहते हुए पहले बड़े काश्तकारों को खाद देने की बात कही।
दिव्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.