खाद लेने जा रहे युवक को पीटा
गौरीगंज, जून 13 -- शुकुल बाजार। थाना क्षेत्र के खालिस बाहरपुर गांव निवासी विनय यादव ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दो दिन पहले गांव के कुछ लोगों से कहासुनी हुई थी। शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे वह ट्रैक्टर-ट्रॉली से गोबर की खाद लेने जा रहे थे। आरोप है कि प्राथमिक विद्यालय खालिस बाहरपुर के पास पहले से मौजूद अर्पित शुक्ला, आदर्श तिवारी, अभय तिवारी और अनुज तिवारी ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिससे विनय यादव घायल हो गए। थानाध्यक्ष विवेक वर्मा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर चारों नामजद आरोपितों के खिलाफ केस दर्जकर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.