सासाराम, फरवरी 7 -- रोहतास। रोहतास प्रखंड क्षेत्र के समहुता गांव के एक किसान ने सुमन कृषि केंद्र पर खाद की बिक्री में अनियमितता का आरोप लगाते हुए प्रखंड कृषि पदाधिकारी को लिखित शिकायत पत्र सौंपा है। किसान सुरेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि सुमन कृषि केंद्र द्वारा खाद की बिक्री निर्धारित सरकारी मूल्य से अधिक दर पर की गई। उन्होंने बताया कि उन्हें मात्र दो बोरी खाद 800 रुपये में दी गई। जबकि सरकारी अभिलेख में 10 बोरी खाद का उठाव दर्ज किया गया है। किसान के अनुसार खाद का निर्धारित मूल्य 266 रुपये प्रति बोरी है। इसके बावजूद उनसे अधिक राशि वसूली गई। मामले की निष्पक्ष जांच कर संबंधित दुकानदार के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। वहीं सुमन कृषि केंद्र के संचालक जयराम कुमार ने अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि सरकारी मानकों के अनुसा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.