मोतिहारी, अप्रैल 5 -- घोड़ासहन। घोड़ासहन उतरी के मुखिया संजीव जायसवाल के खाद प्रतिष्ठान पर अवैध रूप से खाद भंडारण किये जाने की सूचना पर शुक्रवार की देर संध्या मुख्यालय से आयी एसटीएफ की टीम ने छापेमारी की। टीम ने प्रतिष्ठान के ऑफिस का ताला खोल कागजातों की जांच की। थानाध्यक्ष अमरजीत कुमार ने बताया कि दुकान पर अवैध रूप से खाद रखे जाने की सूचना पर छापेमारी की गयी थी। छापेमारी की सूचना जिला कृषि पदाधिकारी को दे दी गयी है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जायेगी। इधर, एसटीएफ द्वारा प्रतिष्ठान के जांच के तौर तरीके पर चैम्बर ऑफ कॉमर्स ने सवाल उठाया है। चैम्बर के पूर्व अध्यक्ष रंजीत अग्रवाल व संतोष जायसवाल ने कहा है कि यदि किसी भी टीम को जांच ही करना था तो दूकानदार की उपस्थिति में जांच की जानी चाहिए थी। बगैर उनकी उपस्थिति में सीसीटीवी कैमरे को नष्ट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.