रुडकी, फरवरी 28 -- बहुउद्देशीय किसान सेवा सहकारी समिति दाबकी कला में एक कर्मचारी की ओर से ब्लैक में खाद बेचने का मामला सामने आया है। मामले की जानकारी लगने पर सहायक निबंधक ने कर्मचारी को निलंबित कर उससे इस बाबत स्पष्टीकरण तलब किया है। मामले में जिला सहायक निबंधक अधिकारी हरिद्वार को भी पत्र भेज दिया गया है। सहायक निबंधक अधिकारी सोनू चोपड़ा ने बताया कि उनके पास लक्सर कोतवाली के निकट बहुउद्देशीय किसान सेवा सहकारी समिति दाबकी का एमडी के तौर पर चार्ज है। बताया कि वह 20 फरवरी को समिति से घर वापस लौट गए थे, लेकिन जब वह 21 फरवरी को सुबह लगभग साढे नौ बजे किसान सेवा सहकारी समिति में पहुंचे तो वहां पर खाद बिखरा हुआ पड़ा था। इसके अलावा वहां पर दो पहिया ट्रक के निशान थे। बाद में उन्होंने वहां पर मौजूद कर्मचारियों से खाद की बाबत जानकारी की, लेकिन उन्हों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.