बांदा, फरवरी 28 -- बांदा। संवाददाता अतर्रा थाने की पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर खाद-बीज कारोबारी को धमकाने व मारपीट करने पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। व्यापारी ने पिता व पुत्रों को नामजद किया है। अतर्रा में शास्त्री नगर निवासी 73 वर्षीय गोपालदास गुप्ता ने न्यायिक मजिस्ट्रेट अतर्रा की अदालत में याचिका दायर की। बताया कि थाने के सामने एक मकान है, जिसमें वह आधा का हिस्सेदार है। छोटे भाई घनश्यामदास गुप्ता व उनके बेटे राहुल व लक्ष्मीपति आधे के हिस्सेदार हैं। उन्होंने अपने हिस्से में खाद-बीज की दुकान खोलने के लिए जीएसटी विभाग से सर्वे कराया, लेकिन विपक्षियों ने भड़काकर अधिकारियों को चलता कर दिया।इसके बाद उन्होंने अतर्रा रोड में दुकान खोली। स्वास्य खराब होने के कारण गोपालदास गुप्ता ने दुकान तीन माह में बंद कर दी। जब स्वास्थ्य सही हुआ तो...