मथुरा, अप्रैल 27 -- मथुरा। जिला खाद-बीज विक्रेता कल्याण एसोसिएशन ने राष्ट्रव्यापी आह्वान पर सोमवार को सांकेतिक हड़ताल की। वहीं कलेक्ट्रेट पर एकत्रित होकर दुकानदारों ने प्रदर्शन किया एवं डीएम को प्रधानमंत्री मोदी के नाम ज्ञापन सौंपा। इसमें मांगें नहीं मानने पर उन्होंने बड़े आंदोलन की चेतावनी दी। जिले में करीब 1200 खाद-बीज, उर्वरक व कीटनाशक विक्रेताओं ने सोमवार को सभी दुकानें बंद रखीं। वहीं जिलाध्यक्ष सत्यप्रकाश पाराशर के नेतृत्व में दर्जनों दुकानदारों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। यहां उन्होंने नारेबाजी कर डीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी के नाम ज्ञापन सौंपा। इमसें उन्होंने बताया कि देश के करीब पांच लाख खाद व्यापारियों की मांगों पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। यह भी पढ़ें- फर्टिलाइजर्स एंड पेस्टीसाइड्स एसोसिऐशन ने हड़ताल की ज्ञापन में उ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.