मोतिहारी, फरवरी 16 -- तुरकौलिया,निसं। थाना क्षेत्र के गोविंदापुर बाजार स्थित एक खाद बीज दुकान व घर में छह माह पूर्व हुई भीषण चोरी मामले में पुलिस ने रामगढ़वा व सुगौली थाना क्षेत्र में छापेमारी कर चोरी के चार मोबाइल सहित चार चोरों को पुलिस ने पकड़ा है। पकड़े गए चोरों में एक शातिर चोर भी शामिल है जो रामगढ़वा के बेला शेख टोली के ग्यासुद्दीन अंसारी का पुत्र नसरुद्दीन अंसारी है। जबकि शेख टोली के शमशाद आलम, सुगौली थाना के बेलवतिया गांव के दुखन साह का पुत्र दीपक कुमार व राजदेव साहनी का पुत्र फुरतीलाल सहनी भी पकड़े गए हैं। उक्त गिरफ्तारी मोबाइल लोकेशन के आधार पर हुई है। चोरी हुई मोबाइल से जैसे ही बात शुरू किया गया वैसे ही पुलिस ने शमशाद के घर छापेमारी कर उसे पकड़ा। जहां से एक चोरी का मोबाइल बरामद हुआ। उसी की निशानदेही पर चारों चोर पकड़े गए हैं। सदर ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.