खाद बीज दुकानों से आठ सैंपल भरे, एक को नोटिस
फिरोजाबाद, जून 25 -- शुक्रवार को कृषि विभाग ने खाद बीज की दुकानों पर छापामारी की। दुकानों से आठ सैंपल भरे। कार्रवाई से खाद बीज विक्रेताओं में भी अफरा तफरी की स्थिति रही। जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला कृषि अधिकारी सुमित कुमार चौहान ने कृषकों को गुणवत्तायुक्त उर्वरक एवं बीज उपलब्ध कराए जाने के लिए निरीक्षण किया। शिकोहाबाद, खैरगढ , हाथबन्त एवं प्रतापपुर स्थित विभिन्न उर्वरक एवं बीज विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान आठ उर्वरक नमूने संग्रहित किए। इन्हें गुणवत्ता परीक्षण को प्रयोगशाला भेजा है। परीक्षण रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। अभिलेखों में अनियमितता पाए जाने पर एक उर्वरक विक्रेता को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.