खाद-बीज की सूचना नहीं मिलने से किसान परेशान
बक्सर, जून 14 -- चक्की। प्रखंड के अरक पैक्स में किसानों को खाद और बीज की उपलब्धता की समय पर सूचना नहीं मिलने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि पैक्स में खाद-बीज कब आता है और कितना उपलब्ध है, इसकी जानकारी सार्वजनिक रूप से नहीं दी जाती। सूचना के अभाव में कई किसान जरूरत के समय खाद और बीज लेने से वंचित रह जाते हैं। किसानों ने बताया कि जानकारी के लिए उन्हें बार-बार पैक्स का चक्कर लगाना पड़ता है, फिर भी स्पष्ट जवाब नहीं मिल पाता। किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि खाद-बीज की उपलब्धता की सूचना नोटिस बोर्ड, माइकिंग और अन्य माध्यमों से समय पर दी जाए, ताकि सभी किसानों को इसका लाभ मिल सके। यह भी पढ़ें- प्रशिक्षण सह कर्मशाला में किसानों को खरीफ फसल पर दी गई जानकारी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.