फिरोजाबाद, मई 11 -- नारखी थाना क्षेत्र के बछगांव चौराहा स्थित एक खाद बीज की दुकान में दो चोर कीटनाशक दवाएं चुरा ले गए थे। दुकान स्वामी ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। रविवार रात पुलिस ने दो चोर गिरफ्तार करते हुए चोरी की गई दवाएं बरामद की हैं। पुलिस ने दोनों चोर जेल भेजे हैं। नित्या एन्क्लेब निवासी राजकुमार गौतम पुत्र शशीपाल गौतम की नारखी थाना क्षेत्र के बछगांव चौराहा पर गौतम खाद बीज भंडार के नाम से खाद बीज की दुकान है। विगत दिनों दुकान स्वामी ने थाने में तहरीर देते हुए मुकदमा दर्ज कराया था कि दुकान में कीटनाशक दवाएं कम मिलने पर सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी तो उसमें चोर सामान ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह भी पढ़ें- कीटनाशक दवाएं चुरा ले गए चोर तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। रविवार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.