खाद-बीज की दुकानों पर मनमानी से किसान परेशान, जांच की मांग
गंगापार, जून 8 -- खरीफ सीजन की तैयारी में जुटे किसानों को खाद, बीज और कृषि रसायनों की खरीद के दौरान परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों का आरोप है कि क्षेत्र की कई निजी खाद-बीज दुकानों पर निर्धारित दरों की अनदेखी कर मनमाने दाम वसूले जा रहे हैं, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। सरकार और कृषि विभाग किसानों को लाइसेंसी दुकानों तथा कृषि विपणन केंद्रों से प्रमाणित बीज और खाद खरीदने के लिए प्रेरित करते हैं, लेकिन समय पर पर्याप्त आपूर्ति नहीं होने से किसानों को निजी दुकानों का रुख करना पड़ता है। आरोप है कि कुछ दुकानदार इस मजबूरी का फायदा उठाकर गुणवत्ता विहीन धान के बीज, कीटनाशक दवाइयां और अन्य कृषि सामग्री ऊंचे दामों पर बेच रहे हैं। यह भी पढ़ें- खाद-बीज की महंगाई से किसानों की बढ़ी बेचैनी भीरपुर, भड़ेवरा, बीरपुर, कटका, पचदेवरा,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.