खाद-बीज की कालाबाजारी रोकने को बना जिला उर्वरक नियंत्रण कोषांग
मुंगेर, जून 24 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। खरीफ 2026 में किसानों को समय पर खाद-बीज मिले और कालाबाजारी-जमाखोरी पर लगाम लगे, इसके लिए जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है।
नए कोषांग का गठन मुंगेर में जिला उर्वरक नियंत्रण कोषांग का गठन कर दिया गया है। जिला कृषि पदाधिकारी सुष्मिता सिंह ने बताया कि 3 जून 2026 को हुई जिला स्तरीय उर्वरक निगरानी समिति की बैठक में लिए गए फैसले के बाद यह कोषांग सक्रिय किया गया है। नया कोषांग कार्यालय दिवसों में प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक काम करेगा। यहां उर्वरकों के परिचालन, वितरण, भंडारण और बिक्री की निगरानी की जाएगी।
शिकायतों का निस्तारण जिला कृषि पदाधिकारी ने साफ निर्देश दिया है कि नियंत्रण कक्ष में आने वाली हर शिकायत का विधिवत पंजी संधारण होगा। शिकायतकर्ता का नाम, पता, मोबाइल नंबर, शिकायत का विवरण और उस प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.