मेरठ, अप्रैल 28 -- भारतीय किसान यूनियन (भानु) के पदाधिकारियों ने मंगलवार को क्षेत्रीय जनसमस्याओं को लेकर तहसीलदार मवाना के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की, जिसमें उन्होंने क्षेत्र की अनेक समस्याओं को उठाया और उनके तत्काल समाधान की मांग की। भाकियू पदाधिकारियों ने खाद-बीज की कालाबाजारी पर रोक लगाने, गर्मी के मौसम में सिंचाई के लिए नहरों व रजवाहों में नियमित पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने और आवारा पशुओं से फसलों की सुरक्षा के लिए ठोस कार्रवाई पर जोर दिया। क़स्बा परीक्षितगढ़ के महोल्ला राजा दरबार में टावर निर्माण को लेकर बढ़ते विवाद के समाधान की मांग की गई, क्योंकि नगरवासियों द्वारा टावर लगाने का जोरदार विरोध किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की किल्लत, किसानों और उपभोक्ताओं में रोष इस बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों में जर्जर सड़कों...