खाद-बीज की कालाबाजारी के खिलाफ प्रखंड कार्यालय पर प्रदर्शन
चक्रधरपुर, सितम्बर 1 -- चक्रधरपुर। खाद-बीज की कथित कालाबाजारी और किसानों की समस्याओं को लेकर आदिवासी किसान मजदूर पार्टी ने सोमवार को चक्रधरपुर प्रखंड कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन किया गया। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सामने जमकर नारेबाजी की और अपनी मांगों को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी के नाम आवेदन प्रखंड विकास पदाधिकारी चक्रधरपुर को सौंपा। पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष जॉन मिरन मुंडा ने आरोप लगाया कि खेती के मौजूदा सीजन में किसानों को सरकारी निर्धारित दर से काफी अधिक कीमत पर खाद खरीदनी पड़ रही है। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा यूरिया की कीमत 266 रुपये प्रति बोरा निर्धारित होने के बावजूद किसानों को 500 से 600 रुपये तक भुगतान करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- Chapra News: मांगों को लेकर उर्वरक विक्रेताओं ने जिला कृषि कार्यालय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.