अमरोहा, अप्रैल 10 -- मंडी धनौरा। भारतीय किसान यूनियन असली संगठन की पंचायत ब्लॉक परिसर में आयोजित हुई, जिसमें किसानों ने खाद की किल्लत, बिजली समस्या और छुट्टा पशुओं से हो रहे नुकसान पर नाराजगी जताई। गुरुवार को पंचायत में वक्ताओं ने कहा कि समय पर खाद नहीं मिलने से फसलें प्रभावित हो रही हैं, जबकि बिजली आपूर्ति भी बाधित रहती है। बार-बार शिकायतों के बावजूद समाधान नहीं होने पर किसानों ने आक्रोश जताया। छुट्टा पशुओं से फसलों को नुकसान का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया।किसानों ने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। पंचायत में डूंगर सिंह, नरेश कुमार, जगदीश यादव, बचन सिंह, रणवीर सिंह, जावेद मलिक, राजीव त्यागी, अनबर अली आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.