बक्सर, जनवरी 19 -- डुमरांव। खाद बिक्रेताओं की मिल रही शिकायत पर अनुमंडल कृषि पदाधकारी वेदप्रकाश ने सोमवार को 9 दुकानों की जांच की। जांच के दौरान दो विक्रेता ऐसे थे जिनके पास एनएम पंजी सही नहीं पाया गया। उन्होंने बताया की एन विक्रय पंजी और एम स्टॉक पंजी कहलाता है। पंजी में नाम के साथ मोबाइल नंबर भी रहता है। अप्रैल माह तक इस पंजी सही तरीका से पूर्ण कर लेना होता है। पंजियों का संहारण सही ढंग से हो रहा है कि नहीं इसको लेकर जांच किया गया, जिसमें दो त्रुटिपूर्ण पाया गया है। जन विक्रेताओं की पंजी सही नहीं थी, उनसे स्पष्टीकरण की मांग की गई है। स्पष्टीकरण संतोष जनक नहीं पाए जाने पर कार्रवाई होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.