लखीमपुरखीरी, जून 1 -- खाद बिक्री में अनियमितता मिलने पर जिला कृषि अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह ने छह खाद विक्रेताओं के लाइसेंस निरस्त कर दिए हैं। निरीक्षण में अनियमितता मिलने पर नोटिस जारी की गई, नोटिस का संतोषजनक जवाब न देने पर लाइसेंस निरस्त किया गया है। इससे पहले भी कई दुकानदारों के लाइसेंस निरस्त किए जा चुके हैं। जिला कृषि अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि निरीक्षण में अनियमितता मिलने पर महालक्ष्मी फर्टिलाइजर्स अमकोटवापुरवा नकहा, बालाजी ट्रेडर्स पिपरझला मितौली, न्यू वर्मा खाद भंडार कफारा रमियाबेहड़, अशफाक ट्रेडिंग कंपनी बौधीखुर्द मोहम्मदी, गायत्री पेस्टीसाइड एंड फर्टिलाइजर्स हरीनगर गोला, पाल खाद भंडार बम्हनपुर निघासन ने लाइसेंस निरस्त किए गए हैं। उन्होंने बताया कि खाद बिक्री की लगातार निगरानी की जा रही है। अगर कोई खाद विक्रेता गड़बड़...