खाद बिक्री पर रहेगी पैनी नजर, निगरानी समितियां हुईं सक्रिय
कन्नौज, अगस्त 2 -- कन्नौज : खरीफ सीजन में किसानों को निर्धारित मूल्य पर पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन ने निगरानी व्यवस्था और सख्त कर दी है। डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री के निर्देश पर जिला, तहसील और ब्लॉक स्तर पर गठित निगरानी समितियों को तत्काल प्रभाव से सक्रिय कर दिया गया है। समितियां अपने-अपने क्षेत्रों में खाद विक्रेताओं की गतिविधियों पर नजर रखेंगी और यह सुनिश्चित करेंगी कि किसानों को निर्धारित दर पर ही खाद उपलब्ध हो। डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसी भी खाद विक्रेता द्वारा निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत वसूलने, कालाबाजारी करने अथवा बिक्री में किसी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर उसके खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों को नियमित रूप से खाद बिक्री केंद्रों का निरीक्षण करने और शिकायत मिलने पर तत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.