जौनपुर, जून 9 -- मुंगराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। पवांरा थाना क्षेत्र के अमोघ गांव में गोबर की खाद फेंकने के विवाद को लेकर कुछ लोगों ने एक महिला को पीट दिया। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों को देख आरोपी धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। लालचंद गुप्ता ने पवांरा थाने में तहरीर दी। आरोप लगाया कि उनके गांव के ही कुछ लोगों ने पीटकर घायल कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...