मैनपुरी, दिसम्बर 28 -- क्षेत्र में खाद की किल्लत से किसान बुरी तरह परेशान हैं। कड़ाके की ठंड के बीच रविवार को किसान सुबह करीब 6 बजे ऊंचा इस्लामाबाद स्थित सहकारी समिति पर खाद लेने पहुंचे लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी उन्हें खाद नहीं मिल सकी। किसानों का आरोप है कि सोसायटी सचिव अखिलेश चतुर्वेदी ने किसानों के सामने ही खाद दुकानदारों और कुछ स्थानीय नेताओं को खाद दे दी, जो बाद में वही खाद किसानों को ब्लैक में बेचते हैं। किसानों के अनुसार सचिव ने पहले उनसे कहा कि वे अलग जाकर बैठ जाएं और पहले कुछ लोगों को खाद दी जाएगी, उसके बाद उन्हें खाद मिलेगी। लेकिन थोड़ी ही देर में सोसायटी से उपलब्ध पूरी खाद दुकानदारों और स्थानीय नेताओं को दे दी गई। जब किसानों ने विरोध किया और खाद देने की मांग की तो सचिव ने यह कहकर मना कर दिया कि अब खाद खत्म हो चुकी है। इस घटन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.