चित्रकूट, दिसम्बर 3 -- चित्रकूट। संवाददाता सहकारी समिति पूरब पताई में खाद वितरण न होने से परेशान अधेड़ किसान ने बुधवार की दोपहर समिति के गेट पर ही फांसी लगाकर खुदकुशी का प्रयास किया। मौजूद अन्य किसानों ने उसे किसी तरह बचाया। आनन-फानन उसे सीएचसी मऊ में दाखिल कराया गया। डाक्टरों ने स्थिति खतरे से बाहर बताते हुए कुछ देर बाद ही उसे छुट्टी दे दी। सूचना मिलने पर एसडीएम, सीओ मऊ समेत एआर कोआपरेटिव व जिला कृषि अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारी मामले की छानबीन कर रहे हैं। सहकारी समिति पूरब पताई में पिछले तीन दिन से डीएपी का वितरण ठप है। सचिव ने किसानों को खाद के लिए टोकन वितरित कर दिए हैं।। बुधवार को करीब तीन सौ किसान सुबह से खाद लेने पहुंच गए लेकिन दोपहर 12 बजे तक समिति का ताला नहीं खुला। दोपहर करीब 12 बजे बरियारीकला गांव के मजरा बेलहा निवासी साधु वे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.