खाद नहीं मिलने से परेशान हैं किसान
जहानाबाद, मई 28 -- अरवल, निज प्रतिनिधि। अरवल जिले के बाजारों में उर्वरक की कमी देखने को मिल रही है। वहीं सरकारी गोदामों में यूरिया की उपलब्धता है। लेकिन, अन्य खाद न के बराबर हैं। जिससे किसान परेशान नजर आ रहे हैं। सोहसा निवासी किसान अजय शर्मा कहते हैं कि सरकारी गोदामों में सिर्फ यूरिया ही उपलब्ध है। अन्य उर्वरक नहीं हैं। वहीं बाजार में उर्वरक की उपलब्धता न के बराबर है। जिससे दुकानदार ऊंचे दामों पर उर्वरक की बिक्री कर रहे हैं। बता दें कि डीएपी 1900 रुपये तो यूरिया 400 रुपये, पोटाश 2200 रुपये बिक रहे हैं। वहीं मांग के अनुरूप उपलब्ध नहीं हैं। अभी रोहण नक्षत्र चल रहा है। किसान डीएपी खाद के लिए दुकानों में मारे-मारे फिर रहे हैं। कहीं भी कुछ बैग मिल भी रहा है तो अधिक दाम पर, जिससे उन्हें आर्थिक बोझ उठाना पड़ रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.