शाहजहांपुर, मई 4 -- खाद के लिए सुबह से लाइन में लगे किसानों ने नाराज होकर हंगामा शुरू कर दिया जिसके बाद इफको केंद्र की खिड़की तोड़ दी, सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसानों को शांत किया जिसके बाद पुलिस की मौजूदगी में खाद वितरित की गई। रविवार की रात बरसात होने के बाद सोमवार को सुबह किसानों की खाद लेने के लिए लाइन लग गई। लाइन में लगे किसानों ने बताया कि गन्ना एवं मक्का की फसल में यूरिया की इस समय सख्त जरूरत है यदि इस समय फसल को खाद नहीं मिली तो फसल की बढ़वार रुक जाएगी। बरसात के बाद खेतों में नमी होने के कारण किसान खाद की बुवाई करना चाह रहे हैं अगर दो दिन तक खाद नहीं मिल पाई तो दोबारा सिंचाई करने के बाद खाद लगानी पड़ेगी जिससे किसानों की लागत बढ़ जाएगी। यह भी पढ़ें- समिति से खाद खरीदने के लिए किसानों को करनी पड़ रही मशक्क्त खाद की मारामारी के बीच ...