खाद देने का झांसा लेकर ठगे लाखों रुपये, लोगों ने पकड़ा
बिहारशरीफ, मई 28 -- खुदरा दुकानदारों ने आरोपित को किया पुलिस के हवाले पावापुरी, निज संवाददाता। खाद और यूरिया उपलब्ध कराने के नाम पर लाखों रुपये लेने और समय पर आपूर्ति नहीं करने का मामला सामने आया है। नाराज खाद दुकानदारों ने आरोपित को पकड़कर स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया। उसकी पहचान कतरीसराय थाना क्षेत्र के गोवर्धन बिगहा निवासी उदय कुमार वर्मा के रूप में हुई है। लोगों की मानें तो वह बिहारशरीफ में खाद का कारोबार करता है। खाद व यूरिया उपलब्ध कराने के लिए बड़ी रकम लेने व समय पर आपूर्ति नहीं की। पावापुरी के दुकानदार विनोद साव ने आरोप लगाया कि उसके पास उनका करीब 56 लाख रुपये बकाया है। हालांकि, शुरुआती स्तर पर करीब 15 लाख रुपये के लेन-देन की बात सामने आई थी। उन्होंने कहा कि लंबे समय से सिर्फ आश्वासन दिया जा रहा था, जिससे व्यवसाय प्रभावित होने ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.