मधेपुरा, जुलाई 2 -- मधेपुरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कृषि टॉस्क फोर्स की बैठक में संचालित योजनाओं और कार्यक्रम की समीक्षा की गयी। डीआरडीए के झल्लू बाबू सभागार में बुधवार को डीडीसी अनल बसाक की अध्यक्षता में कृषि टास्क फोर्स की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में समीक्षा के दौरान फार्मर रजिस्ट्रेशन, उर्वरक की उपलब्धता एवं कालाबाजारी की रोकथाम, बीज वितरण, मृदा स्वाथ्य कार्ड, उद्यानिक फसल, मत्स्य एवं पशुपालन सहित कृषि क्षेत्र से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गयी। बैठक में उप विकास आयुक्त ने किसानों को सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराने के लिये फार्मर रजिस्ट्रेशन कार्य में प्रगति लाने का निर्देश दिया। बैठक में उर्वरक की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था की भी समीक्षा की गयी। उन्होने संबंधित अधिकारियों को नियमित रूप से उर्वर...