औरंगाबाद, दिसम्बर 26 -- जिले में किसानों को उर्वरक निर्धारित मूल्य पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को उर्वरक निरीक्षकों की टीम ने विभिन्न उर्वरक प्रतिष्ठानों की जांच की, जिसमें कुल छह प्रतिष्ठानों में अनियमितताएं पाई गईं। जांच के दौरान सदर प्रखंड अंतर्गत शहर स्थित प्रकाश कृषक सेवा केंद्र में उपलब्ध स्टॉक और अभिलेखों में अंतर पाया गया। इस पर उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 के प्रावधानों के तहत कार्रवाई करते हुए संबंधित प्रतिष्ठान की खाद वितरण अनुज्ञप्ति निलंबित कर दी गई तथा वहां से उर्वरक बिक्री पर तत्काल रोक लगा दी गई। जिला कृषि पदाधिकारी संदीप राज ने बताया कि रबी और खरीफ मौसम में किसानों को अधिकृत मूल्य पर उर्वरक उपलब्ध कराना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि उर्वरक की कालाबाजारी, भंडारण में गड़बड़ी या नियमों के उल्लंघन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.