गाजीपुर, अप्रैल 27 -- सैदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र में सोमवार को खाद डीलरों की एक दिवसीय हड़ताल का असर देखा गया। हड़ताल के कारण खाद, बीज और कीटनाशक की सभी दुकानें पूरी तरह बंद रहीं। खाद डीलर एसोसिएशन से जुड़े व्यापारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर यह विरोध प्रदर्शन किया। खाद-बीज एसोसिएशन के सैदपुर तहसील अध्यक्ष रामधनी सोनकर ने कहा कि बीज व्यापारी लंबे समय से अपनी समस्याओं को लेकर आवाज उठा रहे हैं, लेकिन अब तक उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई है। डीलरों की प्रमुख मांग थी कि खाद, बीज और कीटनाशक के नमूने (सैंपल) फेल होने की स्थिति में केवल संबंधित कंपनी को जिम्मेदार ठहराया जाए। यह भी पढ़ें- खाद, बीज और कृषि रक्षा रसायन के 2685 लाइसेंसियों ने बंद रखीं दुकानें उन्होंने कहा की उत्पाद का निर्माण और पैकेजिंग कंपनी द्वारा की जाता है, जबकि व्यापारी...