लखीमपुरखीरी, मई 31 -- फूलबेहड़। दक्षिण खीरी वन प्रभाग की गोला वन रेंज के मेहंदी गांव में गन्ने के खेत में खाद डाल रहे युवक पर तेंदुए ने हमला कर दिया। शोर मचाने पर पर आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर शोर मचाते हुए पंहुंचे, जिससे तेंदुआ युवक को छोड़ कर भाग गया। युवक को घायल अवस्था में परिजन सीएचसी लेकर पंहुचे, जहां डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वन विभाग वन्यजीव का हमला तो मान रहा है, लेकिन अभी तेंदुए की पुष्टि नहीं की है। फूलबेहड़ थाना क्षेत्र व गोला वन रेंज के मेहंदी गांव निवासी सिराज खां (25) अपने पिता जाकिर खां के साथ गांव से उत्तर करीब एक किलोमीटर दूर गन्ने के खेत में रविवार को खाद डालने गया था। यह भी पढ़ें- खेत में खाद डालने गए युवक पर वन्यजीव का हमला, गंभीर रूप से घायल पिता खेत के बाहर खड़े थे। इसी दौरान खेत में छिपे बै...