बगहा, जनवरी 3 -- इनरवा, एक संवाददाता। भंगहा थाना क्षेत्र के नगरदेही गांव से रात में खाद तस्करी और बिक्री को ले वायरल वीडियो से हिंदुस्तान में छपी खबर पर कृषि विभाग ने संज्ञान लिया है। शनिवार को प्रखंड कृषि पदाधिकारी रमेश कुमार गुप्ता ने भंगहा पुलिस की मौजूदगी में नगरदेही जाकर प्रदीप खाद बीज भंडार का गहन जांच किया।जांच के दौरान डीएपी खाद की अवैध जमाखोरी मिली।बीएओ श्री गुप्ता ने बताया कि रात में खाद बेचने के वायरल वीडियो को लेकर जांच किया गया।जांच में मामला सही पाया गया।वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर प्रदीप खाद बीज भंडार नगरदेही का लाइसेंस तत्काल निलंबित कर दिया गया है और आगे की भी कार्रवाई की जा रही है।उल्लेखनीय है कि नगरदेही से रात में खाद की तस्करी का वीडियो वायरल हुआ था।जिस पर हिंदुस्तान अखबार ने प्रमुखता से "नगरदेही से रात में खाद की तस्...