गंगापार, मार्च 1 -- बीते शनिवार की देर शाम ब्लॉक मुख्यालय पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि भदोही सांसद व विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीके सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम में अम्बेडकर द्वार,नवनिर्मित मीटिंग हाल, खाद गोदाम सहित कई सड़कों का लोकार्पण किया गया। होली मिलन समारोह में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और ग्रामीणों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। सांसद डॉ विनोद बिंद ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की प्राथमिकता गांवों का समग्र विकास हो रहा है। संचालन राकेश यादव ने किया। इस मौके पर प्रमुख ज्योति यादव, बीईओ प्रभाशकर पांडेय, डॉ पीके मिश्रा, आलोक यादव, पिंटू पांडेय, मनोज भारतीय आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.