कौशाम्बी, अप्रैल 11 -- कोखराज के राजा के मजरा चकशिवराजपुर गांव में खाद गड्ढे की भूमि को लोगों ने कब्जा कर लिया था। इसकी लगातार शिकायत हो रही थी। शनिवार को थाना दिवस में भी यह मामला सामने आया। राला ग्राम पंचायत अरविंद कुमार ने इसकी बाकायदा लिखित में शिकायत भी की। इस पर मामले को गंभीरता से लेते हुए राजस्व टीम के साथ पुलिस पहुंची। जांच के बाद पुलिस की मौजूदगी में लेखपाल शिवशंकर पाल ने खाद गड्ढे की भूमि से लोगों का कब्जा हटवा दिया। साथ ही चेतावनी दी कि यदि दोबारा कब्जा किया गया तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर एसआई संतोष कुमार व हेड कांस्टेबल आशीष तिवारी भी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...