कौशाम्बी, अप्रैल 11 -- कोखराज थानाक्षेत्र के राला गांव स्थित खाद गड्ढे की भूमि पर अवैध कब्जा कर लिया गया था। शनिवार को थाना दिवस के मौके पर राजस्व व पुलिस की टीम ने संयुक्त रूप से मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण को हटवाते हुए खाद गड्ढे को कब्जामुक्त करा दिया। ग्राम पंचायत राला मजरा चक शिवराजपुर स्थित खाद गड्ढे की भूमि पर गांव के लोगों ने अवैध तरीके से कब्जा कर रखा था। मामले की शिकायत थाना दिवस के मौके पर ग्राम प्रधान राला ने किया। शिकायत को संज्ञान में लेते हुए राजस्व व थाना कोखराज पुलिस ने मौके पर पहुंच कर तत्काल कब्जा मुक्त कराया। इस दौरान ग्राम प्रधान अरविंद कुमार, लेखपाल शिवशंकर पाल, थाना कोखराज के एसआई संतोष कुमार व हेड कांस्टेबल आशीष तिवारी मौजूद रहे। खाद गड्ढा अतिक्रमणमुक्त होने पर शिकायकर्ता ग्राम प्रधान ने राहत की सांस ली।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.