खाद खरीद की नई शर्तों के खिलाफ किसान महासभा ने जताया विरोध
जहानाबाद, अगस्त 30 -- जहानाबाद, नगर संवाददाता। अखिल भारतीय किसान महासभा की बैठक रविवार को भाकपा माले जिला कार्यालय में हुई। बैठक में खाद खरीद के लिए जमीन के कागजात ऑनलाइन करने की नई शर्त का विरोध किया गया।
बैठक में चर्चाएँ राज्य अध्यक्ष रामबली सिंह यादव ने कहा कि जहानाबाद और अरवल में पायलट प्रोजेक्ट के तहत लागू यह व्यवस्था किसानों के लिए परेशानी का कारण बन रही है। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में बटाईदार किसानों के पास अपनी जमीन नहीं है, जिससे उन्हें ऑनलाइन प्रक्रिया में कठिनाई हो रही है और खाद खरीदने में परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने सरकार से खाद खरीद की शर्तें वापस लेने, सुलभ तरीके से खाद उपलब्ध कराने और बटाईदार किसानों को परिचय पत्र जारी करने की मांग की। मांग पूरी नहीं होने पर खाद की कालाबाजारी के खिलाफ आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.