लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 23 -- कस्बे के इफको केन्द्र पर खाद लेने के लिए सुबह से ही किसान लाइन में लग जाते हैं। एक बोरी यूरिया के लिए घंटों लाइन में लगना पड़ता है। वहीं भीड़ को देखते हुए अब चोर उचक्के भी सक्रिय हो गए हैं। लाइन में लगे एक किसान की जेब से चार हजार रुपए निकल गए। किसान ने इसकी शिकायत पुलिस चौकी पर की। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब सीसी कैमरे दिखाने को कहा तो पता चला कि सीसी कैमरे बंद हैं। वहीं किसानों ने आरोप लगाया कि कुछ चहेते लोगों को बीस-बीस बोरी दी जाती है जबकि एक-दो बोरी लेने वाले किसान घंटों लाइन में लगे रहते हैं। सोमवार को महेवागंज कस्बे के इफको केंद्र पर यूरिया लेने के लिए कतार में फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के गांव करसौर निवासी नरेंद्र कुमार यादव पुत्र सोबरन यादव लगे थे। किसी अज्ञात चोर ने उनकी जेब में रखे चार हजार रुपये निकाल लिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.