फतेहपुर, अगस्त 5 -- फतेहपुर। जनपद में निजी खाद की दुकानों में यूरिया डीएपी के साथ जिंक सल्फर की टैगिंग की बढ़ती शिकायतों को लेकर बुधवार को ज्वाइंट डायरेक्टर कृषि डा.अनिल कुमार ने डीलर्स के साथ बैठक की। उन्होंने खाद के साथ टैगिंग बंद करने के निर्देश दिए। जेडी ने निजी व सहकारी समिति का निरीक्षण करते हुए वितरण का जायजा लिया। जेडी ने कहा कि डीलर्स अपने रिटेलर पर टैंगिंग का दबाव न बनाए। शासन से तय दर पर खाद की बिक्री के लिए फुटकर दुकानदारों को प्रेरित करें। कहा कि जिले में खाद की पर्याप्त उपलब्धता है, लेकिन निजी दुकानों में चल रही मनमानी के कारण विभाग की छवि धूमिल हो रही है। डीलर्स व्यवस्था में सुधार के लिए विभाग के साथ मिल कर काम करें। जिला कृषि अधिकारी के साथ जेडी ने एक निजी व एक सहकारी समिति का निरीक्षण करते हुए वितरण व्यवस्था का जायजा लिया...