खाद के साथ जबरन कीटनाशक दिया तो होगी एफआईआर
रामपुर, जुलाई 27 -- खरीफ सीजन में खाद की किल्लत की आशंकाओं के बीच कृषि विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में यूरिया, डीएपी और एनपीके का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है। विभाग ने कालाबाजारी, ओवररेटिंग और खाद के साथ जबरन अन्य उत्पाद देने वाले विक्रेताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की चेतावनी दी है। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि जिले में इस समय 12,760 मीट्रिक टन यूरिया, 1,675 मीट्रिक टन डीएपी और 5,992 मीट्रिक टन एनपीके उपलब्ध है। इफको की 1,281 मीट्रिक टन डीएपी की रैक मिलने के बाद 27 जुलाई को कृभको की 1,980.7 मीट्रिक टन डीएपी की नई रैक भी पहुंचेगी। इससे खरीफ फसलों के लिए खाद की उपलब्धता और मजबूत होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.