मेरठ, अप्रैल 25 -- सरूरपुर क्षेत्र में गेहूं की कटाई के बाद गन्ना और अन्य फसलों की बुवाई का कार्य तेज हो गया है, लेकिन इसी बीच किसानों को खाद की कमी का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को कस्बा करनावल स्थित सहकारी समिति के गोदाम पर खाद न मिलने से किसानों की भीड़ इकट्ठा हो गई, जिससे कुछ समय के लिए हंगामे जैसी स्थिति बन गई। किसानों का कहना है कि बुवाई के इस महत्वपूर्ण समय में पर्याप्त मात्रा में खाद और बीज उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं। कई किसान सुबह से लाइन में लगने के बावजूद बिना खाद लिए वापस लौटने को मजबूर हुए। उनका आरोप है कि आपूर्ति में कमी के कारण खेती का काम प्रभावित हो रहा है।वहीं, किसानों ने प्रशासन से जल्द खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि समय पर बुवाई हो सके और फसल को नुकसान न पहुंचे। दूसरी ओर, संबंधित विभाग के अधिकारिय...