खाद के लिए भीषण गर्मी में दिनभर परेशान हो रहे किसान
शाहजहांपुर, जून 5 -- खुटार। इफको किसान सेवा केंद्र पर यूरिया खाद लेने के लिए किसानों की भीड़ लगातार बढ़ रही है। गुरुवार को भी सुबह तड़के से ही बड़ी संख्या में किसान केंद्र पर पहुंच गए। महिलाएं और पुरुष खुले आसमान के नीचे घंटों लाइन में खड़े होकर खाद मिलने का इंतजार करते रहे। कई किसानों को खाद मिल गई, जबकि कुछ को देर तक इंतजार करना पड़ा। खुटार-पुवायां रोड स्थित इफको किसान सेवा केंद्र पर सुबह साढ़े चार बजे से ही किसान पहुंचने लगे थे। धीरे-धीरे लाइन लंबी होती गई और सड़क किनारे तक पहुंच गई। इससे आवागमन प्रभावित होने की स्थिति बन गई। यह भी पढ़ें- हंगामा के बाद समिति पर खाद का स्टाक पूरा, आज होगा वितरण लाइन में धक्का-मुक्की और विवाद की स्थिति भी बनी रही। ऊपर से भीषण गर्मी ने किसानों की परेशानी और बढ़ा दी।गुरुवार को खुटार नगर के अलावा रसवां कला,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.