खाद के लिए फूटा किसानों का गुस्सा, प्रदर्शन
गंगापार, जुलाई 31 -- खरीफ सीजन के बीच यूरिया और डीएपी खाद की कमी को लेकर शुक्रवार को डहरपुर उर्फ बांधपुर स्थित साधन सहकारी समिति पर किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। खाद न मिलने से नाराज किसानों ने समिति परिसर में प्रदर्शन कर तत्काल पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध कराने की मांग की। किसानों का कहना था कि धान की फसल के लिए यह सबसे महत्वपूर्ण समय है और खाद की कमी से खेती प्रभावित होने के साथ आर्थिक नुकसान की आशंका बढ़ गई है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र खाद की उपलब्धता सुनिश्चित नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने शासन, प्रशासन और कृषि विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि समय पर खाद उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी है। किसानों का आरोप था कि समिति पर यूरिया और डीएपी की पर्याप्त उपलब्धता नहीं है, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.