खाद के लिए गन्ना समिति में भटक रहे किसान
रुडकी, मई 11 -- लक्सर,संवाददाता। खाद के लिए क्षेत्र के किसानों को गन्ना समिति में भटकना पड़ रहा है। इंतजार के बाद भी किसान खाली हाथ वापस लौट रहे हैं। कभी समिति की मशीन खराब हो जाती है तो कभी किसानों को कोई न कोई बहाना बनाकर वापस लौटा दिया जाता है। किसानों ने व्यवस्था में तत्काल सुधार किए जाने की मांग की है। कुछ दिन पहले हुई बारिश के बाद किसान अपने खेतों में खाद डालने में जुटे हुए हैं। इसके लिए उन्हें गन्ना समिति से खाद उठानी पड़ रही है। खाद लेने पहुंचे किसान वतन चौधरी, मदन शर्मा, सोमपाल और राकेश आदि का कहना था कि समिति में किसानों के लिए गोदाम के आसपास छाया में खड़े होने की कोई व्यवस्था नहीं है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.