मेरठ, जून 15 -- ईकड़ी गांव स्थित नानू किसान सेवा सहकारी समिति के गोदाम पर सोमवार को पर्याप्त मात्रा में खाद नहीं मिलने से किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। किसानों ने हंगामा शुरू कर दिया। इसी बीच एक किसान द्वारा आत्मदाह की चेतावनी भी दे दी गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने तुरंत संज्ञान लिया और किसानों के आधार कार्ड देखकर खाद का वितरण कराकर हंगामा शांत कराया। ईकड़ी गांव स्थित नानू किसान सेवा सहकारी समिति से रतौली, नगला, ईकड़ी, कक्केपुर, नानू और पाथौली गांवों के किसान जुड़े हुए हैं। सोमवार सुबह बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टर लेकर गोदाम पर खाद लेने पहुंचे थे। किसानों का आरोप है कि उन्हें आवश्यकता के अनुरूप खाद नहीं दी जा रही थी और किसी को एक तो किसी को दो बोरे ही दिए जा रहे थे। इससे नाराज...