हमीरपुर, दिसम्बर 3 -- राठ, संवाददाता। खाद न मिलने से नाराज किसानों ने क्रय विक्रय सहकारी समिति में हंगामा काटा। भीड़ ने मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर एसडीएम, सीओ, तहसीलदार और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। किसानों को समझा बुझाकर जाम हटवाया। किसानों को यूरिया की अति आवश्यकता है। मगर किसानों को यूरिया नहीं मिल रही है। रामलीला मैदान स्थित क्रय विक्रय सहकारी समिति में यूरिया ना होने से सैकड़ो किसानों का हुजूम लग गया। भीड़ ने पीएनवी बैंक के सामने मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर एसडीएम अभिमन्यु कुमार, सीओ राजीव प्रताप सिंह, तहसीलदार और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और किसानों को समझा बूझाकर सड़क से अलग किया। सड़क पर आधा घंटा तक जाम लगा रहा। सहकारी समिति केंद्र सचिव उमाकांत बादल ने बताया कि समिति में यूरिया का स्टॉक समाप्त है। जबकि डीएपी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.