फिरोजाबाद, फरवरी 28 -- जिले में टूंडला क्षेत्र के जरौली कलां में शुक्रवार को टिनशेड नुमा गोदाम में पकड़ी गई यूरिया खाद के मामले में कृषि विभाग ने जिलाधिकारी के आदेश पर उर्वरक नियंत्रण के तहत बाराबंकी एवं आगरा की फर्म पर मुकदमा दर्ज किया है। वहीं वाहन चालक तथा फिरोजाबाद में बोरियों की अदला-बदली कराने वाले युवक को भी मुकदमे में शामिल किया है। चालक और युवक दोनों को थाना टूंडला पुलिस को सौंपा है। कृषि विभाग की टीम ने थाना टूंडला पुलिस ने जरौली कलां गांव में एक टिनशेडनुमा गोदाम में छापा मारा था। यहां पर टीम के पहुंचते ही अफरा-तफरी गई थी। ट्रक में उर्वरक कंपनी ओस्तवाल फर्टीकेम इंडिया लिमिटेड अमोनियम सल्फेट की 490 सीलबंद बोरी तथा दस मुंहबंद बोरी मिली थी। वहीं 200 खाली कट्टे मिले, जिनके अंदर की खाद को दूसरी बोरी में पलटा गया था। पुलिस की सूचना पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.