मधुबनी, सितम्बर 8 -- मधुबनी,नगर संवाददाता। जिले में खाद की कालाबाजारी रोकने और बिक्री में पारदर्शिता लाने के लिए कृषि विभाग ने खुदरा उर्वरक विक्रेताओं को प्रशिक्षण देना शुरू किया है। रामपट्टी स्थित जिला कृषि कार्यालय में सोमवार को तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। शिविर में जिला कृषि पदाधिकारी सुदामा ठाकुर और विभाग के मास्टर ट्रेनरों ने खुदरा विक्रेताओं को एफएसए (फर्टिलाइजर स्टॉक ऑथेंटिकेशन) सिस्टम की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अब सभी खुदरा विक्रेताओं को खाद की बिक्री पीओएस मशीन के माध्यम से ही करनी होगी। बिना आधार और अंगूठे के खाद नहीं बेची जा सकेगी। इससे खाद की कालाबाजारी रुकेगी और किसानों को सही दाम पर खाद मिलेगी। यह भी पढ़ें- जिले में खाद की बिक्री के लिए एफएसएएस लागू प्रशिक्षण में कहा गया कि विक्रेताओं को रोजाना स्ट...