खाद केंद्र से गौशाला तक पहुंचीं एसडीएम सदर, व्यवस्थाओं को परखा
कन्नौज, मई 22 -- कन्नौज। किसानों को खाद वितरण व्यवस्था सुचारु और पारदर्शी बनाए रखने के उद्देश्य से शुक्रवार को एसडीएम सदर वैशाली ने मियागंज स्थित बी-पैक्स क्रय केंद्र एवं खाद वितरण केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने खाद स्टॉक, वितरण प्रक्रिया, रजिस्टर और किसानों को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। एसडीएम ने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा शासन की गाइडलाइन के अनुसार निर्धारित दरों पर पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने खाद की कालाबाजारी और अनियमितताओं पर कड़ी निगरानी रखने तथा शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र पर मौजूद किसानों से बातचीत कर खाद उपलब्धता और वितरण व्यवस्था की जानकारी ली। किसानों ने व्यवस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.