पीलीभीत, जून 18 -- पूरनपुर। खाद की कमी से किसान परेशान है। फसलों में प्रयोग करने के लिए किसानों पर्याप्त खाद नहीं मिल पा रही है। किसानों की इस विकट समस्या को लेकर विधायक बाबूराम पासवान ने डीएम से फोन पर वार्ता की और किसानों को आवश्यकतानुसार खाद उपलब्ध कराने को कहा।पूरनपुर क्षेत्र में गन्ना, मक्का आदि फसलों के लिए खाद की आवश्यकता है। समितियों के अलावा दुकानों पर भी खाद की कमी के चलते किसानों को पर्याप्त यूरिया और डीएपी नहीं मिल पा रही है। किसानों ने विधायक बाबूराम पासवान के समक्ष समस्या रखी। किसानों की समस्या को गंभीरता से लेकर विधायक ने फोन पर डीएम ज्ञानेंद्र सिंह से वार्ता की। यह भी पढ़ें- उर्वरक कालाबाजारी से किसानों की बढ़ी चिंता, प्रशासनिक कार्रवाई पर उठे सवाल उन्होंने क्षेत्र में खाद किल्त से आगत कराते हुए किसानों को आवश्यकतानुसार आध...