महाराजगंज, मई 14 -- महराजगंज, निज संवाददाता। धान की रोपाई में किसानों को डीएपी, यूरिया की जरूरत है। इसके बाद भी किसानों को डीएपी, यूरिया के लिए दौड़ लगानी पड़ रही है। किसान एक बोरी खाद के लिए पूरा दिन लाइन लगाने को मजबूर हैं। नगर के इफको केंद्र पर दो दिन से खाद नहीं है। खाद आते ही खत्म हो जा रही है। यह भी पढ़ें- क्रय-विक्रय केंद्र पर अभिलेख मिले अपूर्ण खाद की खरीदारी के लिए अनिवार्य रजिस्ट्रेशन कृषि विभाग ने इस बार खाद की खरीदारी में फार्मर रजिस्ट्री को अनिवार्य कर दिया है। इसके अलावा खाद की खरीदारी में प्रति हेक्टेयर खाद की मात्रा भी तय कर दिया गया है। इतना होने के बाद भी किसानों को समय पर खाद नहीं मिल पा रही है। नगर के इफको सेन्टर पर खाद मिलने की जानकारी मिलने पर एक बोरी खाद प्राप्त करने के लिए सुबह आठ बजे ही किसानों की लंबी लाइन खड़ी ह...