कन्नौज, जुलाई 21 -- कन्नौज, संवाददाता l खरीफ सीजन में खाद की मांग के बीच किसानों को उर्वरक के लिए भटकना न पड़े, इसके लिए प्रशासन ने निगरानी बढ़ा दी है। जिले में खाद की उपलब्धता से लेकर किसानों को की जाने वाली बिक्री तक पर अफसर नजर रखेंगे। निर्धारित मूल्य से अधिक रुपये लेने, खाद की जमाखोरी करने अथवा बिक्री में किसी तरह की गड़बड़ी मिलने पर संबंधित विक्रेता के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए डीएम की अध्यक्षता में गठित उर्वरक निगरानी समिति को सक्रिय किया गया है। विकास भवन सभागार में मंगलवार को कृषि विभाग के अधिकारियों ने खाद विक्रेताओं के साथ बैठक कर उर्वरक वितरण व्यवस्था की समीक्षा की।

बैठक के दौरान निर्देश बैठक में प्रभारी सीडीओ व डीसी एनआरएलएम राज कुमार लोधी, उप कृषि निदेशक संतोष कुमार यादव और जिला कृषि अधिकारी संतलाल गुप्ता मौजूद रहे। ...