खाद की कृत्रिम कर्मी पैदा करने वालों पर होगी एफआईआर
बस्ती, मई 31 -- बस्ती, निज संवाददाता। सीडीओ की अध्यक्षता में जिले के समस्त थोक उर्वरक विक्रेताओं की बैठक हुई। बैठक में उर्वरक वितरण के संबंध में जनपद के समस्त थोक उर्वरक विक्रेताओं और अधिकारियों के साथ समीक्षा हुई। समीक्षा में खरीफ सीजन के दौरान किसानों को सुलभता से खाद उपलब्ध कराने के लिए दिशा निर्देश दिया गया। सीडीओ सार्थक अग्रवाल ने कहा कि खाद निर्धारित दर पर ही बिकेगी। किसी भी दशा में एमआरपी से अधिक मूल्य नहीं लिया जाएगा। अन्यथा की दशा में उर्वरक अधिनियम के तहत कार्रवाई होगी। खाद वितरण के लिए अनिवार्य रूप से पीओएस का उपयोग होगा। भौतिक स्टॉक और पीओएस के स्टाक में अंतर नहीं होना चाहिए। खाद के साथ अन्य उत्पाद की टैगिंग नहीं होगी। थोक विक्रेता किसी भी फुटकर विक्रेता या किसान को मुख्य उर्वरक के साथ सल्फर, जिंक या अन्य कीटनाशक खरीदने के लिए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.